नवरत्न कंपनी NHPC ने निकाली 182 पदों पर भर्ती, 6 मई तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और वेतन

एनएचपीसी ने 180 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NHPC Recruitment

भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NHPC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 6 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhpcindia.com/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।  उम्मीदवारों की नियुक्ति उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश समेत देश के 9 अलग-अलग स्थान पर होगी।

आवेदन से पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें वैकेंसी से संबंधित सारी जरूरी जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। रिक्त पदों की संख्या कुल 183 है। वैकेंसी को लोकेशन और योग्यता के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है।

फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। एनएपीएस (https://apprenticeshipindia.gov.in ) या एनएटीएस पोर्टल (https://apprenticeshipindia.gov.in)  पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही एनएचपीएस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर संबंधित ब्रांच में बीई/बीटेक/ बीएससी इंजीनियरिंग वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए एमबीए/PGDM, फाइनेंस एग्जिक्यूटिव के लिए बी.कॉम, पीआर एग्जिक्यूटिव के लिए जनसंचार या पत्रकारिता में ग्रेजुएट और नर्सिंग असिस्टेंट के लिए बीएससी (नर्सिंग) की योग्यता होगी चाहिए।

राजभाषा असिस्टेंट पद के लिए हिंदी या इंग्लिश में पोस्ट  पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। फिजियोथेरेपी असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों के पास बीपीटी और सुपरवाइजर एचआर के लिए बीबीए की योग्यता होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधी क्षेत्र में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई होल्डर्स आईटीआई अप्रेंटिस पद पर फॉर्म भर पाएंगे। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। दसवीं, बारहवीं या डिप्लोमा और इंजीनियरिंग या ग्रेजुएशन में प्राप्त अंक के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होनी।

इतनी होगी सैलरी 

डिप्लोमा अप्रेंटिस और सुपरवाइजर (HR) पद पर नियुक्ति के बाद 13,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिडपद पर नियुक्ति के बाद 12,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस समेत अन्य पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews