
गृह विभाग के अंतर्गत आने वाली नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने डेटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती (NIA Recruitment 2025) निकाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2025 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में पात्रता, चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन प्रोसेस, एड्रेस और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। इसलिए इसे अच्छे से पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 40 है। जिसमें से डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 35 और लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए पांच पद खाली है। दोनों ही पद के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mha.gov.in/en/national-investigation-agency-nia पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन भी आवेदन पत्र उपलब्ध है।
कैंडिडेट्स को निर्धारित समय के भीतर जरूरी दस्तावेजों के आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी बताए गए पते “एसपी (Admn) , एनआईए हेडक्वार्टर, ऑपोजिट सीजीओ कंपलेक्स, लोधी रोड नई दिल्ली 110003” पर भेजना होगा। उम्मीदवार यह भी सुनिश्चित करें कि डेटा सही हो। बायोडाटा, 2020- 21 से लेकर 2024-25 के लिए अपार फाइल की फोटोकॉपी, विजिलेंस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट इत्यादि अटैच करना न भूलें।
कौन भर सकता है फॉर्म?
डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए उम्मीदवारों का केंद्र सरकार या राज्य सरकार या पीएसयू या ऑटोनॉमस गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशन में ऑफिसर के तौर पर काम करना अनिवार्य है। निर्धारित आयु अधिकतम 56 वर्ष है। लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट/स्टेट गवर्नमेंट या केंद्र शासित प्रदेश के अफसर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना भी अनिवार्य है। इस पद के लिए भी निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 वर्ष है।
इतना होगा वेतन
डेटा एंट्री ऑपरेटर पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत 29,200 से लेकर 93,300 रुपये तक वेतन मिलेगा। लोअर डिवीजन क्लर्क पद पर नियुक्ति के बाद 19,900 रुपये से लेकर 63,200 तक वेतन हर महीने दिया जाएगा। इसके अलावा डीए, एचआरए, टीपीटी और अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा। साथ ही बेसिक पे के 20% का स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंस भी दिया जाएगा।

