नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने निकाली 243 पदों पर भर्ती, 24 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पात्रता 

एनआईसी ने 240 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का शुल्क भुगतान करना होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं? 
nic recruitment 2026

नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने साइंटिस्ट-बी पदों पर भर्ती (NIC Recruitment) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.nic.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अधिसूचना में पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी उपलब्ध है। इसलिए इसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 246 है। वैकेंसी को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा गया है। कंप्यूटर साइंस एंड आईटी में 168, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 25 और डेटा साइंस एंड एआई में 50 पद खाली हैं। जनरल के लिए 105, एससी के लिए 35, एसटी के लिए 16, ओबीसी एनसीएल के लिए 64, ईडब्ल्यूएस के लिए 23 और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 11 पद रिजर्व किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में टेक्नोलॉजी/इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/M.Phil की डिग्री रखने वाले उम्मीद आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 2024, 2025 और 2026 का वैलिड गेट स्कोर भी होना चाहिए।

निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। पात्रता के लिए कट ऑफ डेट 31 मार्च 2026 है। ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

सेलेक्शन प्रोसेस 

गेट स्कोर और आवेदन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन होगा। किसी प्रकार की विशेष लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। गेट स्कोर का वैटेज 60% और पर्सनल इंटरव्यू का 40% होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर विज्ञापन संख्या एनआईसी/एनसीबी 2026 के साइंटिस्ट-बी, ग्रुप-ए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  6. आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  7. जरूरी दस्तावेजों, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ को अपलोड करें।
  8. शुल्क भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।

इटनी है फीस 

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 800 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी, पीडबल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। फीस पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए उम्मीदवार फीस पेमेंट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews