NIC Recruitment 2026: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में 376 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.12 लाख तक, 1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

NIC Recruitment 2026: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने 376 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन सितंबर की पहली तारीख से शुरू होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 1.12 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल्स...
nic recruitment 2026

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट-ए के 376 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये पद ग्रुप-बी एस एंड टी (गैर-राजपत्रित) श्रेणी के हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026, सुबह 10 बजे से शुरू होगी। अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026, शाम 5:30 बजे तक रखी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइच recruitment.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

National Informatics Centre (NIC) Recruitment Details 2026

​कुल पद: 376 पद

पदों का विवरण

  • कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी: 300 पद (UR-122, SC-45, ST-22, OBC(NCL)-81, EWS-30)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी: 26 पद  (UR-13, SC-3, ST-1, OBC(NCL)-7, EWS-2)
  • डेटा विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता:  50 पद (UR-22, SC-7, ST-3, OBC(NCL)-13, EWS-5)

योग्यता: कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषयों में डिग्री/डिप्लोमा (M.Sc./B.E./B.Tech/MCA) और वैध GATE स्कोर के आधार पर पात्रता मानदंड तय किए गए हैं।

  • कंप्यूटर साइंसेज और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी: इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंसेज, कंप्यूटर और नेटवर्किंग सिक्योरिटी, सॉफ्टवेयर सिस्टम, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, या इन्फॉर्मेटिक्स (सिंगल या कॉम्बिनेशन में) में M.Sc./MS/MCA/B.E./B.Tech. पास होना चाहिए। पेपर कोड CS में वैलिड GATE स्कोर भी होना चाहिए।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : तय क्वालिफिकेशन के साथ-साथ पेपर कोड EC में वैलिड GATE स्कोर होना चाहिए।
  • डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: तय क्वालिफिकेशन के साथ-साथ संबंधित पेपर कोड DA में वैलिड GATE स्कोर होना चाहिए।

आयु सीमा: अधिकतम आयु 30 से 45 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना आवेदन प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी: एनआईसी में साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट-ए पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। नियमों के अनुसार अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 800 रुपये शुल्क रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क (NILL) नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ सकती है ज़रूरत

  • हाल का पासपोर्ट-साइज़ फ़ोटो
  • स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
  • डेट ऑफ़ बर्थ प्रूफ़
  • मैट्रिकुलेशन सर्टिफ़िकेट
  • सीनियर सेकेंडरी सर्टिफ़िकेट
  • वैलिड GATE स्कोरकार्ड
  • डिग्री सर्टिफ़िकेट
  • ज़रूरी मार्कशीट
  • नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट (NOC), अगर लागू हो तो
  • एज रिलेक्सेशन सर्टिफ़िकेट, अगर लागू हो तो
  • आधार कार्ड

चयन प्रक्रिया: आवेदनों की जांच, वैध गेट स्कोर के आधार पर मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा।

अधिक जानकारी और विस्तृत नोटिफिकेशन के लिए National Informatics Centre (NIC) की आधिकारिक वेबसाइट (nielit.gov.in या nic.in) पर विजिट कर सकते हैं या नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।

NIC Recruitment Notification PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews