राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में निकली क्लर्क-MTS समेत कई पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन, जानें पात्रता, वेतन और नियम

UPSC Recruitment

MP Government Jobs: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान, सीहोर (NIMHR Recruitment) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। सभी पदों के लिए पात्रता और वेतन भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों की नियुक्ति क्लर्क , वर्कशॉप, डेमन्स्ट्रैटर, एमटीएस, लेक्चरर इत्यादि पदों पर होगी। इच्छुक उमीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना 11 दिसंबर को जारी हो चुकी है।

रिक्त पदों की संख्या

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 1, लेक्चरर (डीसीबीआर) के लिए 2, लेक्चरर (डीवीआरआईडी) के लिए 2, रिहैबीलेशन ऑफिसर के लिए 1, लेक्चरर (मनोचिकित्सक) के लिए 1, मनोचिकित्सक नर्स के लिए 1, डेमन्स्ट्रैटर के लिए 1, Occupational थेरपिस्ट के लिए 1, वर्कशॉप सुपरवाइज़र के लिए 1, क्लर्क के लिए 1, एमटीएस के लिए 2 , कंप्यूतर ऑपरेटर के लिए 1 और जूनियर असिस्टेंट के लिए 1 पद रिक्त हैं

पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया

असिस्टेंट प्रोफेसर पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स के पास B.Ed की डिग्री के साथ 5 वर्षों का अनुभव होना जरूरी है। मनोचिकित्सक नर्स के पड़ B.Sc (नर्सिंग) डिग्री के साथ 2 वर्ष का अनुभव चाहिए होगा। जूनियर असिस्टेंट पद पर स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, उनके साल 2 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए।  एमटीएय पदों के लिए वेतन 18 हजार रुपये हैं। असिस्टेंट प्रोसेसर को 75,000 रुपये, वर्कशॉप सुपरवाइज़र के लिए  वेतन 35,000 रुपये है। कैंडीडेट्स का चयन इंटरव्यू/लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ईमेल आइडी “recruitment.nimhr.@gmail.com ” पर अपना एप्लीकेशन फ़ॉर्म भेजकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फ़ॉर्म के साथ आयु और योग्यता से संबंधित दस्तावेज जमा करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews