NISE Recruitment: निकली भर्ती! होगा आकर्षक वेतन, जाने पात्रता समेत अन्य डिटेल्स..

MP News

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ सोलर एनर्जी (NISE) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक कई पदों पर भर्ती होगी। टेक्निकल और सपोर्ट स्टाफ के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल  12 वैकेंसी है। ग्रेजुएट/ डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग डिग्री/ मास्टर्स/ डॉक्टरेट की डिग्री वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष की है, हालांकि  आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े… MP Government Job: 1000 से ज्यादा अलग अलग पदों पर भर्तियां, आकर्षक सैलरी, जानिए आयु-पात्रता

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए ओबीसी/ जनरल/ ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को ₹1000 एप्लीकेशन फीस  का भुगतान करना होगा, तो वहीं महिला उम्मीदवार/ पीडब्ल्यूडी/ एसटी/एससि केटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार के एप्लीकेशन फीस  का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि आवेदन 5 मार्च  से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2022 है। उमीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://career.nise.res.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां देख सकते हैं:NISE-Recruitment-2022-Notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews