
भारत सरकार की नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NLC Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nlcindia.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी अधिसूचना में बताए गए पते पर जमा कर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को अच्छे से नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 163 है। जिसमें से आईटीआई या ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 86, डिप्लोमा के लिए 42, ग्रेजुएट इंजीनियरिंग के लिए 31 और ग्रेजुएट नॉन इंजीनियरिंग के लिए चार पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी।
कौन भर सकता है फॉर्म?
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान से एनसीईआरटी एग्जामिनेशन पास करना अनिवार्य है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों के पास टेक्नोलॉजी या इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा होना जरूरी है। ग्रेजुएट इंजीनियरिंग अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल टाइम डिग्री होना चाहिए। ग्रेजुएट नॉन इंजीनियरिंग अप्रेंटिस के लिए फुल टाइम B.Com या बीबीए डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। 2021, 2022, 2023, 2024 या 2025 में आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार की आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के पास राजस्थान का डोमिसाइल है, केवल उन्हें ही फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा। साथ ही एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों को आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन में प्राप्त स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस का स्टेटस ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट 10 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन 17 नवंबर से लेकर 19 नवंबर के बीच किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा 24 नवंबर को होगी। ट्रेनिंग की शुरुआत दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में होगी।

