भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NLC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.nlcindia.in पर जाकर 9 नवंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने है। फार्म महीने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वैकेंसी, वेतन और  अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है। रिक्त पदों की संख्या कुल 1067 है। जिसमें आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 700 और ग्रेजुएट नॉन इंजीनियरिंग अप्रेंटिस के लिए 367 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग ट्रेड में विभाजित किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड (फिटर/टर्नर/मैकेनिक मोटर व्हीकल/इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन/मैकेनिक डीजल/स्टेनोग्राफर/ वेल्डर/ सीओपीए) में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। ग्रेजुए अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन (B.Com/बीबीए/बीएससी कंप्यूटर साइं/ बीसीए/बीएससी जियोलॉजी/ बीएससी माइक्रोबायोलॉजी।/बीएससी केमिस्ट्री/ बी फार्मा एलोपैथी/बी फार्मा आयुर्वेद/ बीएससी नर्सिंग) पूजा होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने 2022 से लेकर 2026 के बीच ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, केवल उन्हें ही आवेदन की अनुमति है। वहीं न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन आईटीआई ट्रेड और ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट 23 से 25 नवंबर से बीच जारी होगी।

ग्रेजुए अप्रेंटिस नॉन इंजीनियरिंग (फार्मेसी और नर्सिंग को छोड़कर) पद पर नियुक्ति के बाद मंथली 14,174 रुपये होगा। ग्रेजुए अप्रेंटिस फार्मेसी और नर्सिंग के लिए हर महीने 16,678 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए स्टाइपेन्ड 12 हजार रुपये है।

आवेदन के लिए स्टेप्स 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर करियर सेक्शन में ट्रेनी और अप्रेंटिसशिप  के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद विज्ञापन संख्या एल एंड डीसी04/26 को सर्च करें और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  4. अप्रेंटिसशिप कैटेगरी को सेलेक्ट करें। जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
  5. आईटीआई ट्रेड या ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए विषय को चुने।
  6. जरूरी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों, फोटोग्राफर और हस्ताक्षर को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. आवेदन पत्र को जमा करें।
  8. जमा किए गए आवेदन पत्र की कॉपी अपने पास डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें।