NMDC ने निकाली 179 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, 18 मई तक करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल 

एमएमडीसी ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 8 मई से वॉक इन इंटरव्यू शुरू होगा। कोई परीक्षा नहीं होगी। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
NMDC Recruitment 2025

भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली एक नवरत्न पीएसयू कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने विभिन्न ट्रेंड्स के अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NMDC Recruitment 2025) निकाली है। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर होगा, जिसका आयोजन 8 मई से लेकर 18 मई के बीच होने वाला है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसे पढ़ने की सलाह योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 179 है। ट्रेड अप्रेंटिस के लिए कुल 130 पद खाली हैं। वही ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 16 और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 13 वैकेंसी है। ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.apprenticeshipindia.org/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं ग्रेजुएट/टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए https://nats.education.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण करना होगा।

इंटरव्यू का शेड्यूल भी जारी हो चुका है। ट्रेंड अप्रेंटिस के लिए 8 मई से लेकर 13 मई के बीच साक्षात्कार का आयोजन होगा। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे है। ग्रैजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए इंटरव्यू का आयोजन 15, 16, 17 और 18 मई को किया जाएगा।

योग्यता और चयन प्रक्रिया 

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में 4 वर्षीय डिग्री होनी चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास में मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/मीनिंग इंजीनियरिंग या मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। 2021 में या इससे पहले अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरा करने वाले लोगों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं।

उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल

एनएमडीसी ने सभी उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे ऑरिजिनल दस्तावेजों के साथ सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी वेरिफिकेशन और सबमिशन के लिए लाने की सलाह दी है।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews