युवाओं के लिए सुनहरा मौका, NMDC में निकली बंपर भर्ती, 995 पद रिक्त, 14 जून तक भरें फॉर्म, 150 रुपये फीस, जानें पात्रता और वेतन 

एनएमडीसी ने 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खोल दिया है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आईटीआई, डिप्लोमा और बीएससी वालों के लिए यह शानदार अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NMDC Recruitment 2025

नेशनल मिनरल्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने फील्ड अटेंडेड, इलेक्ट्रीशियन समेत कई ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई रविवार सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nmdc.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन 14 जून 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। नोटिफिकेशन में चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, पे स्केल समेत अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। इसलिए सभी कैंडिडेट्स को आवेदन से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों (NMDC Recruitment 2025) की संख्या कुल 995 है। फील्ड अटेंडेंट के लिए 151, मेंटेनेंस असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) के लिए 141, मेंटेनेंस असिस्टेंट मैकेनिकल ट्रेनी लिए 30,  ब्लास्टर ग्रेड-2 के लिए 6, इलेक्ट्रीशियन ग्रेड-3 के लिए 41, इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीशियन के लिए 6, एचईएम मैकेनिक ग्रेड 3 के लिए 77, एचईएम ऑपरेटर ग्रेड-3 के लिए 228, एमसीओ ग्रेड-3 के लिए 36 और क्यूसीए ग्रेड-3 के लिए 4 पद खाली हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भी बीआईओएम किरंदुल, बचेली और डोमीमलाई परिसर में होगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए फीस 150 रुपये है। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/एक्स सर्विसमैन को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। फील्ड अटेंडेंट, मेंटेनेंस असिस्टेंट,  ब्लास्टर ग्रेड- 2 पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में दसवीं पास और आईटीआई उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। क्यूसीए ग्रेड-3 के लोए उम्मीदवारों का केमिस्ट्री या जियोलॉजी में बीएससी होना अनिवार्य है। इसके अलावा सैंपलिंग वर्क में 1 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। अन्य पदों के लिए 3संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता होना अनिवार्य है।

आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा 14  जून 2025 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड/ ओएमआर बेस्ड टेस्ट और फिजिकल एबिलिटी टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। चयनित उम्मीदवार ही फिजिकल एबिलिटी टेस्ट या ट्रेड टेस्ट में शामिल हो पाएंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी। फील्ड अटेंडेंट  पद पर नियुक्ति के बाद 18100 से लेकर 31,850 रुपये तक वेतन मिलेगा। मेंटेनेंस असिस्टेंट को नियुक्ति के बाद 18700 से लेकर 32,940 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं अन्य पदों पर नियुक्ति के बाद 19900 से लेकर 35040 रुपये वेतन प्रदान किया जाएग। इसके तीन प्रतिशत तीन प्रतिशत इंक्रीमेंट भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews