NMDC स्टील ने निकाली 102 पदों पर भर्ती, 11 अगस्त तक करें आवेदन, 500 रुपये फीस, जानें डिटेल 

एनएमडीसी स्टील ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CRPI Recruitment 2026

एनएमडीसी स्टील ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती (NMDC Steel Recruitment) निकाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 10 अलग-अलग क्षेत्रों में होगी। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.nsltd.in/en/careers  पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग -अलग निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी उम्मीदवारों को आवेदन से पहले होनी चाहिए। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या को 102 है। जनरल के लिए 43, EWS के लिए 10, ओबीसी एनसीएल के लिए 27, एसटी के लिए 7, एससी के लिए 15 पद खाली हैं।  एग्जीक्यूटिव ट्रेनी केमिकल के लिए 4, एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग सिविल के लिए 3, कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए चार, इलेक्ट्रिकल के लिए 22, फाइनेंस के लिए 7,  ह्यूमन रिसोर्सेज के लिए 3,  इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए दो, मैकेनिकल के लिए 51 और एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग मेटालर्जी के लिए तीन पद खाली हैं।

कितनी है फीस?

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे रिफंड नहीं किया जाएगा। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिए फीस का भुगतान कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित संबंधित विषय इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि एग्जीक्यूटिव ट्रेनी कंप्यूटर एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी पद के लिए भी कंप्यूटर और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन साइंस में बीटेक/बीई/एमसीए/पीजी डिप्लोमा (कंप्यूटर एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग/कंप्यूटर मैनेजमेंट/सिस्टम मैनेजमेंट) की योग्यता उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। एग्जीक्यूटिव ट्रेनी फाइनेंस पदों के लिए ग्रेजुएशन डिग्री के साथ सीए/ICWA/इंजीनियरिंग ग्रेजुएट/ एमबीए फाइनेंस की योग्यता वाली उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ह्यूमन रिसोर्सेज के लिए ग्रेजुएशन के साथ सोशलॉजी में पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा (सोशियोलॉजी/सोशल वर्क/लेबर वेलफेयर/ पर्सोनेल एंड मैनेजमेंट/HR/HRM) की योग्यता होनी चाहिए की योग्यता होनी। अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। एससी एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष, एक्स सर्विसमैन और डिपार्टमेंटल कैंडिडेट को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा का वैटेज 70% होगा। जबकि ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू का वैटेज 15-15% होगा। परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 6 महीने की ट्रेनिंग के दौरान 50,000 रुपये प्रतिमा बेसिक पे और महंगाई भत्ता मिलेगा। ट्रेनिंग खत्म होने और असिस्टेंट मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद 60,000 से लेकर 1,80,000 रुपये तक वेतन।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews