NMML Recruitment: कई पदों पर निकली भर्ती, होगी आकर्षक सैलरी, जल्दी करें आवेदन..

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी ( NMML) द्वारा कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए गए थे।  जिसके मुताबिक़ आवेदन करने की आखरी तारीख 25 मार्च, 2022 है। बता दें कि कुल वैकेंसी 10 है।  जिसमें जनरल मैनेजर अकाउंट्स, आईटी स्पेशलिस्ट, एग्जामिनेशन ऑफिसर, जूनियर फाइनेंस ऑफिसर, जूनियर क्यूरेटर, असिस्टेंट और अन्य कई पदों पर भर्ती होने वाली है। Finance and audit officer के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास CA की डिग्री और 2 साल का अनुभव होना चाहिए। तो वहीं  ग्रेजुएट मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और 7 साल का अनुभव होना चाहिए।

यह भी पढ़े… DSEU Vacancy 2022 : दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

साथ ही साथ आईटी स्पेशलिस्ट के लिए बीटेक की डिग्री और 5 साल का अनुभव, जूनियर फाइनेंस ऑफिसर के लिए ग्रेजुएशन और 4 साल का अनुभव मैनेजर के पद के लिए ग्रेजुएट और 5 साल का अनुभव, जूनियर फाइनेंस ऑफिसर के लिए ग्रेजुएट और 4 साल का अनुभव, पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए ग्रेजुएट और टाइपिंग स्किल, अपर डिविजन क्लर्क के लिए ग्रेजुएट की डिग्री, जूनियर क्यूरेटर के लिए पीजी की डिग्री, असिस्टेंट केयरटेकर के लिए ग्रेजुएट और 5 साल का अनुभव अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े… Covavax को मिली तत्कालीन उपयोग की मंजूरी, 12 से अधिक उम्र वाले लोगों में होगा इसका इस्तेमाल

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  इस दौरान उनका  स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा। आवेदन 8 मार्च से ही शुरू हो चुके हैं और 25 मार्च 2022 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑफिशियल वेबसाईट nehrumemorial.nic.in पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखे:NMML-Recruitment-2022-Notification-and-Application-Form

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews