उत्तर रेलवे ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए जारी की नोटिफिकेशन, जानें तारीख और जरूरी डिटेल्स

Government Job

RRC NR Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती सेल की तरफ से उत्तर रेलवे, दिल्ली ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

उत्तर रेलवे में ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रीया 11 दिसंबर 2023 से शुरू होगी। जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 3093

उत्तर रेलवे में अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां लखनऊ क्लस्टर, अंबाला क्लस्टर, दिल्ली क्लस्टर और फिरोजपुर क्लसटर के लिए है।

शैक्षणिक योग्यता

उत्तर रेलवे में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं की डिग्री के साथ आईटीआई की डिग्री भी साथ में होनी चाहिए।

आयु-पात्रता

ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आवेदन शुल्क

उत्तर रेलवे की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एस, एसटी और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान करने के लिए छूट प्रदान की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews