उत्तरी रेलवे ने निकाली 4096 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से आवेदन शुरू, ITI और 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, अधिसूचना जारी

उत्तरी रेलवे में 4000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 है।
railway recruitment

Railway Recruitment 2024: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने उत्तरी रेलवे में अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2024 से शुरू होगी। उम्मीदवार 16 सितंबर 2024 तक आवेदन कर पाएंगे। मेरिट लिस्ट नवंबर 2024 में जारी हो सकती है। रिक्त पदों की संख्या कुल 4096 है।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 50% अंकों के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है। एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी उम्मीदवारों  को 10 वर्ष और एक्स सर्विसमैन को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। दोनों को समान वैटेज दिया जाएगा। अंक और जन्मतिथि समान होने पर उन उम्मीदवारों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने पहले दसवीं की परीक्षा दी है।  मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता दस्तावेज सत्यापन के दौरान होगी।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा, जो रिफंडेबल नहीं होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य होगा।

ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrcnr.org/ पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें/
  • नाम, पिता का नाम , वर्ग, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्म तिथि इत्यादि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही से भरें।
  • सही फॉर्मेट और साइज में फोटो, थंब इंप्रेसन, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews