HPSC Recruitment 2024: असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, 22 मई से करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से असिस्टेंट डायरेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो जाएगी।
government jobs

HPSC Assistant Director Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से असिस्टेंट डायरेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबासइट hpsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से असिस्टेंट डायरेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो जाएगी। वहीं, इन पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तारीख 5 जून 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 98

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट डायरेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से, जोकि AICTE अप्रूव्ड हो, टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर डाउनलोड कर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

HPSC में असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 25 से 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयु 52 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क

हरियाणा लोक सेवा आयोग के अंतर्गत असिस्टेंट डायरेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 1,000 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। इसके अलावा महिला श्रेणी समेत सभी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews