Sarkari Naukri: मंडी परिषद में सचिव के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख और जरूरी डिटेल्स

jobs

UPSSSC Mandi Parishad Sachiv Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से मंडी परिषद में सचिव (ग्रेड-II) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

UPSSSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर सचिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। जबकि आवेदन और भुगतान शुल्क की अंतिम तारीख 25 मई 2024 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन के दौरान हुई गलतियों को सुधारने के लिए 31 मई 2024 की तारीख निर्धारित की गई है।

कुल पद- 134

शैक्षणिक योग्यता

मंडी परिषद में सचिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग, साइंस, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स में से किसी भी विषयों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET- 2023 का स्कोरकॉर्ड भी होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवदेन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ लें।

आयु-पात्रता

न्यूनतम आयु- 21 साल

अधिकतम आयु- 40 साल

आवेदन शुल्क

मंडी परिषद में सचिव के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews