सरकारी नौकरी: NPCIL ने निकाली 122 पदों पर भर्ती, 27 नवंबर तक भरें ऑनलाइन फॉर्म 

एनपीसीआईएल ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन पोर्टल का लिंक नवंबर में एक्टिव होगा। इससे पहले पात्रता, वेतन और जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NPCIL Recruitment 2025

न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर समेत कई पदों (NPCIL Recruitment 2025) पर भर्ती निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।  आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट परhttp://www.npcil.nic.in जाकर फॉर्म भर पाएंगे।  डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही उपलब्ध होगा। जिसमें वैकेंसी, पात्रता, अनुभव, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसे पढ़ने के बाद ही अप्लाइ करने की सलाह कैंडिडेट्स को दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 122 है। जिसमें से डिप्टी मैनेजर(एचआर) के लिए 31, डिप्टी मैनेजर (एफ एंड ए) के लिए 48, डिप्टी मैनेजर (सी एंड एमएम) के लिए 34, डिप्टी मैनेजर (लीगल) के लिए एक और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 8 पद खाली हैं। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए डिप्टी मैनेजर पद के 7 और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए एक पद खाली हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों में के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। डिप्टी मैनेजर पद के लिए संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के लाइट हिन्दी और इंगलिश में मास्टर्स या डिग्री लेवल पर हिन्दी या इंग्लिश मुख्य विषयों में से एक होना चाहिए। पात्रता से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी अधिसूचना के साथ जल्द जारी होगी। निर्धारित आयु सीमा 27 नवंबर 2025 तक डिप्टी मैनेजर के लिए कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए निर्धारित आयु सीमा कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन होगा। वहीं डिप्टी मैनेजर पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। डिप्टी मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद पे लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये वेतन मिलेगा।  ट्रांसलेटर पद पर नियुक्ति के बाद 35400 रूपये सैलरी मिलेगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर एनपीसीआई HQ/HRM/2025/ 03 विज्ञापन संख्या को चुनें।
  • इसे अच्छे से पढ़ें इसके बाद और अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • अकाउंट क्रिएट करने के बाद आवेदन पत्र को भरें। जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्कका भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म को जमा।
  • भविष्य के संदर्भ में कन्फर्मेशन पेज का डाउनलोड या प्रिन्ट करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews