सरकारी नौकरी: NPCIL ने निकाली 391 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहाँ जानें डिटेल 

एनपीसीआईएल ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खोल दिया है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NPCIL Recruitment 2025

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने वैज्ञानिक सहायक-बी, वैतनिक प्रशिक्षुक/वैज्ञानिक सहायक श्रेणी-1 और 2 और अंत नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती (NPCIL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 391 है। जनरल के लिए 161, एससी के लिए 66, एसटी के लिए 26, ओबीसी एनसीएल के लिए 104 और ईब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 34 पद रिजर्व किए गए हैं। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को ग्रुप-बी पदों के लिए 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं ग्रुप-सी पदों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई

कौन भर सकता है फॉर्म?

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पद पर निर्भर करती है। असिस्टेंट ग्रेड-1 के निर्धारित आयु सीमा 21 से 28 वर्ष है। बाकी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। साइंटिफिक अस्सिटेंट और नर्स ए के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। टेक्नीशियन सी और वैतनिक प्रशिक्षुक/वैज्ञानिक सहायक के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। वहीं वैतनिक प्रशिक्षुक/टेक्नीशियं के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष, एससी-एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी। 10वीं पास/आईटीआई/डिप्लोमा/बीएससी /ग्रेजुएट फॉर्म भर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी से लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया 

वैतनिक प्रशिक्षुक/टेक्नीशियन (ऑपरेटर) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। वैतनिक प्रशिक्षुक/टेक्नीशियन (अन्य ट्रेड) के लिए स्किल टेस्ट भी होगा। साइंटिफिक अस्सिटेंट पदों के लिए उम्मीदवारों ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। नर्स-ए, अस्सिटेंट ग्रेड 1 और टेक्नीशियन-सी के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

आधिकारिक अधिसूचना 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews