सरकारी नौकरी: NSCL ने निकाली 188 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

नेशनल सीड कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 188 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
nscl recruitment

NSCL Recruitment 2024: नेशनल सीड कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनिंग और ट्रेनिंग पदों पर होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.indiaseeds.com/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 188 है। जिसमें से जनरल मैनेजर के लिए एक, असिस्टेंट मैनेजर के लिए एक, ट्रेनिंग  मैनेजमेंट ट्रेनी (एचआर) के लिए दो, मैनेजमेंट ट्रेनी (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए दो, मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के लिए एक, सीनियर ट्रेनी (विजिलेंस) के लिए दो, ट्रेनी  (एग्रीकल्चर) के लिए 49, ट्रेनी (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए 11, ट्रेनी (मार्केटिंग) के लिए 33, ट्रेनी (एचआर) के लिए 16, ट्रेनी (स्टेनोग्राफर) के लिए 15, ट्रेनी (एग्रीकल्चर स्टोर्स) के लिए 19, ट्रेनी (इंजीनियरिंग स्टोर) के लिए 7 और ट्रेनी (टेक्नीशियन) के लिए  21 पद रिक्त हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? (National Seed Corporation Vacancy) 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।  एमबीए/ डिप्लोमा/ ग्रेजुएट/ आईटीआई/ बीएससी/ बीटेक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जनरल मैनेजर के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 30 वर्ष, मैनेजमेंट, सीनियर ट्रेनिंग और ट्रेनिंग के लिए 27 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।  पीडब्ल्यूडी कैटेगरी उम्मीदवारों को 10 वर्ष और ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों  का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा या स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो भाग होंगे। पहला पार्ट 70 और दूसरा 30 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक दिए जाएंगे। वही गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। योग्यता अंक 100 में से 35 है।

वेतन (Salary) 

  • डिप्टी जनरल मैनेजर- 1, 41, 260 रुपये
  • असिस्टेंट मैनेजर- 80, 720 रुपये
  • मैनेजमेंट ट्रेनी- 57,920 (1 साल के लिए मंथली स्टाइपेन्ड)
  • सीनियर ट्रेनी- 31,856 रुपये ((1 साल के लिए मंथली स्टाइपेन्ड))
  • ट्रेनी- 24,616 रुपये (1 साल के लिए मंथली स्टाइपेन्ड)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews