सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, एग्जामिनर के 553 पदों पर निकली भर्ती, एनटीए द्वारा अधिसूचना जारी, जानें डीटेल

NHPC Recruitment

NTA Recruitment 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने डिजाइन और पेटेंट के एग्जामिनर पदों पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना जारी की है। पेटेंट ऑफिस में DR कोटा के तहत उम्मीदवारों की नुयुक्ति की जाएगी। परीक्षा का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड, मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा का चयन तीन चरणों में होगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा 1, मुख्य परीक्षा 2 और इंटरव्यू शामिल है।  प्रिलिमनरी परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर को होने वाला है। आंसर की और आपत्ति और ऑब्जेक्शन पोर्टल 26 दिसंबर से 27 दिसंबर तक खुला रहेगा इसके परिणाम जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होंगे। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। (Official Notification )

सूचना में NTA के क्या कहा?

प्रारम्भिक परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। इस संबंध में उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल के जरिए जारी मिलती रहेगी। एनटीए ने नोटिफिकेशन में कहा उम्मीदवार 12 दिसंबर 2022 से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिटी एग्जामिनेशन सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in को नियमित रूप से विजिट करने करने की सलाह दी जाती है। अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार 114075900/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews