NTPC Recruitment 2022 : 60 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और वेतन

NTPC Recruitment 2022 : 60 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और वेतन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड (NTPC Recruitment 2022)  एक्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।  सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले NTPC की आधिकारिक वेबसाइट  ntpc.co.in पर या careers.ntpc.co.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मार्च 2022 है।

NTPC (NTPC Jobs) के नोटिफिकेशन के मुताबिक कंपनी ने एक्जीक्यूटिव ट्रेनी फाइनेंस (सीए/सीएमए) के लिए 20 पद और एक्जीक्यूटिव ट्रेनी फाइनेंस (एमबीए फाइनेंस) के 10 पदों पर और एक्जीक्यूटिव ट्रेनी एचआर के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।

ये भी पढ़ें – SWR Vacancy 2022 : दक्षिण पश्चिम रेलवे में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

ये है योग्यता 

नोटिफिकेशन के मुताबिक एक्जीक्यूटिव ट्रेनी फाइनेंस (सीए/सीएमए) पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय अथवा संस्थान से सीएस अथवा सीएमए की डिग्री होनी चाहिए वहीँ एक्जीक्यूटिव ट्रेनी फाइनेंस (एमबीए फाइनेंस) के लिए आवेदक के पास एमबीए फाइनेंस की डिग्री होनी चाहिए। एक्जीक्यूटिव ट्रेनी एचआर के लिए आवेदक के पास मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन अथवा पीजी डिप्लोमा होना चाहिए या फिर उसके पास एमबीए एचआर की डिग्री हो।

ये भी पढ़ें – NEET-UG: की परीक्षा में बड़ा बदलाव, लाखों छात्रों को होगा फायदा

वेतनमान और आयुसीमा 

इन तीनों पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को 40,000 – 1,40,000 के वेतनमान के आधार पर मासिक वेतन दिया जायेगा। आवेदक की अधिकतम आयु 29 साल होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मार्च 2022 है।

ये भी पढ़ें –भाजपा के वरिष्ठ नेता ने किसे दी “आप” का अनुसरण करने की नसीहत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews