सरकारी नौकरी: NTPC ने निकाली 400 पदों पर भर्ती, 15 फरवरी से आवेदन शुरू, शॉर्ट नोटिस जारी, जानें डिटेल 

एनटीपीसी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल कल खुलेगा। डिटेल नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। आइए जानें पात्रता क्या है और चयन कैसे होगा?
NTPC Recruitment 2025

भारत सरकार की महारत्न कंपनी नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन ने अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (NTPC Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। रिक्त पदों की संख्या कुल 400 है। फॉर्म भरने से भरने उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव  भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट careers.ntpc.co.in या www.ntpc.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल खुलने के साथ-साथ डिटेल नोटिफिकेशन भी जल्द जारी होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

मैकेनिक या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होगी। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास पावर प्लांट में ऑपरेशन/मेंटेनेंस में 1 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा के जरिए आवेदक के तकनीकी ज्ञान, समस्या समाधान क्षमता और तर्क कौशल का आकलन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान दसवीं पास सर्टिफिकेट, आधार कार्ड/पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, बीई/बीटेक डिग्री सर्टिफिकेट और  एक्सपीरियंस डॉक्यूमेंट इत्यादि दस्तावेजों की जांच होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews