सरकारी नौकरी: NTPC ने निकाली 80 पदों पर भर्ती, 5 मार्च से आवेदन शुरू, 1.25 लाख रुपये तक वेतन, जानें डिटेल 

सरकारी कंपनी एनटीपीसी ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन पोर्टल खुलने वाला है। नियुक्ति के बाद वेतन भी अच्छा मिलेगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NTPC Recruitment 2025

एनटीपीसी लिमिटेड में अनुभवी प्रोफेशनल पदों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति फिक्स्ड टर्म आधारित होगी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू होने वाली है।  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। इस संबंध में (NTPC Recruitment 2025) नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 80 है। एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर) के लिए 50, एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-बी) लिए 20 और एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-ए) के लिए 10 पद खाली हैं। जनरल के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 36 है। ओबीसी लिए 20, एससी के लिए 11, एसटी के लिए चार, और ईडब्ल्यूएस के लिए 7 पद रिजर्व किए गए हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट और सीए/सीएमए इंटरमीडिएट की योग्यता वाले उम्मीदवार एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर) पद पर आवेदन कर सकते हैं। दो वर्ष का अनुभव होगा चाहिए। सीए/सीएमए और ग्रेजुएट उम्मीदवार एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-बी) और एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-ए) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2-5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर) के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-बी) के लिए 35 वर्ष और एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-ए) के लिए 40 वर्ष है

वेतन कितना मिलेगा?

उम्मीदवारों की नियुक्ति 3 वर्ष के टेन्योर के लिए होगी। आवश्यकताओं और उम्मीदवारों की परफॉर्मेंस के आधार पर दो वर्ष बढ़ाया भी जा सकता है। नियुक्ति के बाद एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर) को 71000 रुपये, एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-बी) को 90 हजार रुपये और एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-ए) को 1.25 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा

आवेदन शुल्क

फॉर्म भरने के लिए फॉर्म भरने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क शुक्ल का भुगतान करना होगा। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।  उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने के बाद यूनिक एप्लीकेशन नंबर से जनरेट हुए एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड जरूर करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews