NTPC ने निकाली 135 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त से आवेदन शुरू, पात्रता और चयन प्रक्रिया जानें 

एनटीपीसी ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इंजीनियरिंग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NTPC recruitment 2026

एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती (NTPC Recruitment) निकाली है। जिसके लिए शॉर्ट नोटिस भई जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ntpc.co.in/ पर जाकर 26 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं। डिटेल नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 10/26) जल्द ही जारी होगा। इसलिए आवेदन से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई।

रिक्त पदों की संख्या कुल 135 है। डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रिकल के लिए 40, मैकेनिकल के लिए 55 और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 40 पद खाली हैं। आवेदन के लिए योग्यता संबंधित सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आईडेंटिटी प्रूफ, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

योग्यता और आयु सीमा 

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सी एंड आई) बीई/बीटेक वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। पहले आवेदन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। जिसके बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। डिप्टी मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद E4 ग्रेड के तहत 70,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएं।
  3. डिप्टी मैनेजर 2026 भर्ती नोटिफिकेशन (10/26) को पढ़ें। इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. इसके बाद पर्सनल, एजुकेशनल और अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  6. जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  7. आवेदन पत्र को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें।
  8. भरे गए जमा किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews