NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय समिति में निकली 1300 से ज्यादा नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती की आवेदन तारीख आगे बढ़ी, जानें डिटेल

NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्तियों के लिए एक अपडेट सामने आया है। यहां पर आवेदन करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। एनवीएस में निकले पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवार 7 मई 2024 तक आवेदन कर सकता है।
NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय समिति में निकली 1300 से ज्यादा नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती की आवेदन तारीख आगे बढ़ी, जानें डिटेल

NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय समिति यानी एनवीएस ने कुछ समय पहले ही नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली थी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तय की गई थी। ताजा अपडेट के मुताबिक इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन करने की तारीख अब 7 मई 2024 तय की गई है। बता दें कि इसके अंतर्गत कुल 1377 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का जाएगी।

नोट कर लें जरूरी तारीख

ताजा अपडेट के मुताबिक नवोदय विद्यालय समिति में निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट 7 मई कर दी गई है। वहीं आवेदन में सुधार के लिए आखिरी तारीख 9 मई से 11 मई तय की गई है। पहले अपने आवेदनों में सुधार करने की लास्ट डेट 2 से 4 मई थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इससे जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आप एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जा सकते है।

इस वजह से लिया फैसला

एनटीए ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि बीते दिनों तकनीकी खराबी की वजह से बहुत से कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे। जिस वजह से आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब इन पदों के लिए उम्मीदवार 7 मई 2024 का आवेदन भर सकते है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.navodaya.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां पर भर्ती अधिसूचना पर जाकर उसे क्लिक करें।
  • फिर दी गई गूगल लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • मांगी गई आवश्यक जानकारी भरकर फॉर्म जमा करें।
  • फॉर्म भरने के बाद उसका एक प्रिंट निकालना ना भूलें।

जानिए रिक्त पदों की संख्या

  • महिला स्टाफ नर्स- 121
  • अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर (ग्रुप बी)- 5
  • ऑडिट असिस्टेंट (ग्रुप बी)- 12
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (ग्रुप बी)- 4
  • स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी)-23
  • लीगल अस्सिटेंट (ग्रुप बी)- 1
  • कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रुप सी)-2
  • कैटरिंग सुपरवाइजर (ग्रुप सी)- 78
  • जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट- 381
  • इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर (ग्रुप सी)-118
  • लैब अटेंडेंट (ग्रुप-सी)-161
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ- 19
  • मेस हेल्पर-442
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews