नवोदय विद्यालय समिति ने निकाली 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक, यहाँ जानें डिटेल 

एनवीएस ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन प्रोसेस कुछ दिनों में खत्म होने जा रहा है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NVS Recruitment 2025

नवोदय विद्यालय समिति ने हॉस्टल सुपरीटेंडेंट पदों पर भर्ती (NVS Recruitment 2025)निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर 5 मई 2025 सुबह 11:00 बजे तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या 146 है। जिसमें से महिलाओं और पुरुषों के लिए 73-73 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति एनवीएस के पुणे क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है, इसमें वेतन, सिलेक्शन प्रोसेस और पात्रता से जुड़ी जानकारी विस्तार में दी गई है। फॉर्म भरने से पहले इसे पढ़ने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। हालांकि वांछित शैक्षणिक योग्यता क्षेत्रीय भाषा में प्रवीणता भी प्रवीणता के साथ मास्टर्स डिग्री या बीएड है। उम्मीदवारों के पास तीन से 7 साल  तक का अनुभव होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 35 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष है।

वेतन और चयन प्रक्रिया 

नियुक्ति के बाद 35,750 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। आवेदन के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म की प्रिंटेड और स्व-प्रमाणित कॉपी लाने की सलाह दी गई है। साथ ही वैध फोटो आईडी और जरूरी दस्तावेजों को लाना होगा।

उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल

आवेदन के दौरान कैंडीडेट्स सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें। भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी उनके ईमेल आईडी पर प्राप्त होगी। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल विजिट करते रहने की सलाह दी गई है।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews