NWDA Recruitment: युवाओं को मिल रहा है सरकारी नौकरी का अवसर, 1 लाख से ज्यादा होगा वेतन

Central Cooperative Banks Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में नेशनल वॉटर डेवलपमेंट एजेंसी (NWDA) ने भर्ती के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। बता दें कि NWDA जल शक्ति मंत्रालय के अंदर आने वाली एक संस्था है। असिस्टेंट इंजीनियर ग्रुप बी के पद पर कुल 9 वैकेंसी है। रु.44900 और रु.142400  के बीच की सैलरी उम्मीदवारों को दी जाएगी।  आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी और एससी/एसटी केटेगरी वाले उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े… MP Board:10वीं-12वीं छात्रों के लिए अच्छी खबर, बोनस अंक भी मिलेंगे, जल्दी आएगा रिजल्ट!

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य होगा। साथ ही इरिगेशन और जल व्यवस्था  में 3 साल का अनुभव भी जरूरी होगा। उम्मीदवारों का चयन GATE 2020 और 2021 के अंको पर किया जाएगा। उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में किए गए परफॉर्मेंस के आधार पर ही उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹840 एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा, तो वहीं ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹500 का भुगतान करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2022 तक है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.nwda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां देखें:AE_advt

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews