सरकारी नौकरी: OICL ने निकाली 500 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका

पब्लिक सेक्टर के इंश्योरेंस कम्पनी ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। एप्लीकेशन पोर्टल जल्द ही एक्टिव होगा। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
oicl recruitment 2025

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एक पब्लिक सेक्टर बीमा कंपनी है। ओआईसीएल ने असिस्टेंट पदों (क्लास 3) पदों पर भर्ती ( OICL Recruitment 2025) निकाली है। इससे संबंधित शॉर्ट नोटिस भी जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे। रिक्त पदों की संख्या कुल 500 है। इसमें बैकलॉग वैकेंसी को भी शामिल किया गया है।

डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही 1 अगस्त शाम 6:00 बजे उपलब्ध होगा। फॉर्म भरने से पहले सभी कैंडिडेट्स को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें वैकेंसी, योग्यता, आयु सीमा, फीस, वेतन और चयन प्रक्रिया की सटीक जानकारी विस्तार में उपलब्ध होगी। एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये होगा। एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या कॉलेज से बाहर 60% अंक के साथ 12वीं पास या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन में इंग्लिश विषय का होना जरूरी है। इसके अलावा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी कैंडिडेट्स को होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष है। एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को तीन वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन टियर- 1 लिखित परीक्षा, टियर-2 लिखित परीक्षा और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। टियर-1 परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। 28 अक्टूबर को टियर-2 आयोजित होगी। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवार ही लैंग्वेज टेस्ट में शामिल हो पाएंगे। जिसकी तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों का प्रोबेशन पीरियड 6 महीने का होगा। इस दौरान उनके प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews