ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली है भर्ती, बिना परीक्षा चयन, 21 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है।
recruitment

Indian Oil Limited Recruitment 2024: ऑयल इंडिया लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। ऑयल इंडिया ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक (एसी और आर) और एसोसिएट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है, जो कोई भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे 21 अक्टूबर से पहले ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

अभ्यर्थी पदानुसार 21, 23 और 25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद इस वैकेंसी में शामिल होने के बाद कोई चांस नहीं रहेगा।सिलेक्शन वॉक-इन प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट और पर्सनल असेसमंट के जरिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए किसी भी उम्मीदवार को टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।

Indian Oil Limited Recruitment 

कुल पद : 40

पदों का विवरण

  • इलेक्ट्रीशियन: 18 पद
  • मैकेनिक (एसी और आर): 2 पद
  • एसोसिएट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 20 पद

आयु सीमा: जनरल कैटेगरी के 20 वर्ष से 35 वर्ष ।ओबीसी कैटेगरी के लिए 20 वर्ष से 38 वर्ष और एससी/एसटी कैटेगरी वालों के लिए आयुसीमा  20 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है। वहीं एसोसिएट इंजीनयर के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। योग्यता संबंधित जानकारी विस्तार से अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

सैलरी: इलेक्ट्रीशियन और मेकैनिक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 16,640/- रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। वहीं एसोसिएट इंजीनियर का वेतन 19,500/- रुपये है।

चयन प्रक्रिया: चयन वॉक-इन प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट और व्यक्तिगत मूल्यांकन के माध्यम से की जाएगी। इस प्रक्रिया के लिए किसी भी उम्मीदवार को यात्रा भत्ता (टीए/डीए) नहीं दिया जाएगा।

  • इलेक्ट्रीशियन के लिए वॉक इन प्रैक्टिकल एग्जाम 21 अक्टूबर , मैकेनिक के लिए 23 अक्टूबर और एसोसिएट इंजीनियर का प्रैक्टिकल टेस्ट 25 अक्टूबर को लिया जाएगा। इन तारीखों को निर्धारित स्थल पर पहुंचकर अभ्यर्थी जॉब ले सकते हैं।
  • इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक होगा। 10वीं पास सर्टिफिकेट, आईटीआई सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), और अन्य पहचान प्रमाण तैयार रखें। निर्धारित स्थान Employes Welfare Office, Nehru Maidan OIL, Duliajan पर समय पर पहुँचें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews