सरकारी नौकरी 2025: ऑयल इंडिया ने निकाली 262 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन 

ऑयल इंडिया ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
oil india recruitment 2025

भारत सरकार की महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड में वर्कपर्सन पदों पर भर्ती (Oil India Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.oil-india.com/ पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है। अप्लाई करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें, इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, फीस  इत्यादि जानकारी विस्तार में दी गई है।

ग्रेड 3, ग्रेड 5 और ग्रेड 7 के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 262 है। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने के लिए जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस शून्य है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

दसवीं पास, 12वीं पास, एक वर्षीय डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स, बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और हिंदी में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि शैक्षणिक योग्यता पूरी तरीके से उस पद पर निर्भर करेगी, जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन 

ग्रेड 3 वर्कपर्सन पद पर नियुक्ति के बाद 26,600 से लेकर 90,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। ग्रेड 5 पद पर नियुक्ति के बाद 32,000 रुपये से लेकर 1,27,000 रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं ग्रेड 7 पदों पर नियुक्ति के बाद 37,500 से लेकर 1,45,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 50% अंक लाना अनिवार्य होगा।  एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 40% रहेगा। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं होगा। परीक्षा की अवधि कल 2 घंटे होगी। चयनित उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें निर्धारित स्थान पर ऑरिजिनल और सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट के साथ उपस्थित होना होगा।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews