सरकारी नौकरी: ONGC ने निकाली 108 पदों पर भर्ती, 1.80 लाख रुपये वेतन, 24 जनवरी तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता 

इस महारत्न कंपनी ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
ONGC Recruitment 2025

ONGC Recruitment 2025: भारत सरकार की महारत्न कंपनी ओएनजीसी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 108 है। जियोसाइंस क्षेत्र में 10 पद खाली हैं। वहीं एईई (इलेक्ट्रिकल) के लिए 10, एईई (मैकेनिकल) के लिए 6, एईई (ड्रिलिंग पेट्रोलियम) के लिए 6,  एईई  (ड्रिलिंग मैकेनिकल) के लिए 23, एईई (प्रोडक्शन केमिकल) के लिए 19 और एईई (प्रोडक्शन मैकेनिकल) के लिए 11 पद खाली हैं।

 योग्यता और आयु सीमा (ONGC Vacancy)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जियोलॉजी/जियोफिजिक्स/फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट या एमटेक उम्मीदवार जियोसाइंस क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। एईई पदों के लिए संबंधी क्षेत्र में 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होना जरुऋ है। निर्धारित अधिकतम आयु सीमा एईई इंजीनियर के लिए 26 वर्ष और जियोसाइंस फील्ड के लिए 27 वर्ष है। नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। लिखित परीक्षा 85 और इंटरव्यू 15 अंक का होगा। परीक्षा 23 फरवरी 2025 को आयोजित होगी।  नियुक्ति के बाद 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार http://www.ongcindia.com/ पर  जाकर फॉर्म भर सकते हैं।  अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews