SSC JE 2024: एसएससी जेई भर्ती के लिए विकल्प-सह-वरीयता सुविधा शुरू, 13 दिसंबर तक जमा करें फॉर्म, अहम नोटिस जारी 

विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म जमा करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। यह सुविधा 13 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी।
ssc je paper

SSC JE 2024: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म जमा करने की सुविधा सोमवार शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार एसएससी जेई पेपर-2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अपनी प्रथमिकताएं ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in जमा कर सकते हैं। 13 दिसंबर रात 11:59 बजे के बाद विंडो क्लोज हो जाएगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों को 28 मार्च 2024 को वेबसाइट पर पब्लिश हुई एसएससी जेई परीक्षा 2024 की सूचना का अवलोकन करने की सलाह दी है। अधिसूचना में यह सूचित किया गया है कि उक्त परीक्षा के फाइनल रिजल्ट से पहले विकल्प-सह-वरीयता के बारे में सूचित किया गया है। यह काम पेपर-2 परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा।

विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म जमा करना अनिवार्य-एसएससी (SSC JE Option-Cum-Preference)

नोटिस के मुताबिक विकल्प-सह-वरीयता की सुविधा सिर्फ एक निर्धारित समय के लिए उपलब्ध होगी। जो भी उम्मीदवार 13 दिसंबर तक इसका प्रयोग करने में विफल रहते हैं, उन्हें दूसरा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। आयोग ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट में शामिल करने के लिए भी विचार नहीं करेगा।

पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को दिए ये निर्देश (SSC Junior Engineer Bharti)

पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह केवल उन्हीं पदों की वरीयता दें, जिन्हें उनकी विकलांगता के लिए उपयुक्त माना गया है। पदों का आवंटन योग्यता के लिए वरीयता के आधार पर किया जाएगा। यदि कोई कैंडीडेट्स ऐसे पद का चुनाव करता है, जो उसकी विकलांगता के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews