पटना हाईकोर्ट में 100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 81 हजार तक,19 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

पटना हाईकोर्ट ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है । चयनित अभ्यर्थियों को 81,100 रुपए तक सैलरी मिलेगी। आईए जानते है आयु सीमा पात्रता और अन्य डिटेल्स
High Court Recruitment 2025

Patna High Court Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पटना हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू हो चुकी है।। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से 19 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

Patna High Court Recruitment 2025

कुल पद: 111

आयु सीमा: 18 वर्ष से 37 साल तक तय की गई है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार, आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना चाहिए। इंग्लिश में शॉर्टहैंड और टाइपिंग आने चाहिए। इसका सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इंग्लिश शॉर्ट हैंड में स्पीड कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क:  अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी अभ्यर्थियों को 1100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, ओएच उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा

वेतनमान: चयनित होने पर 25500 से लेकर 81,000 से अधिक तक सैलरी दी जाएगी।

Patna High Court Stenographer: कैसे करना होगा आवेदन?

  • सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • अब Recruitment सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिंक पर जाएं।
  • अब आवेदन करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • Apply Now पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसका फाइनल प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews