MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

PGCIL ने निकाली 1543 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 1500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
PGCIL recruitment 2025

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने फील्ड सुपरवाइजर और फील्ड इंजीनियर पदों पर भर्ती (PGCIL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट careers.powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन प्रोसेस, शुल्क, वेतन और जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1543 है। जिनमें से फील्ड इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए 532 और सिविल के लिए 198 पद खाली हैं। फील्ड सुपरवाइजर इलेक्ट्रिकल के लिए 535, सिविल के लिए 193 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के लिए 85 पद खाली हैं। फील्ड इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। फील्ड सुपरवाइजर पद पर आवेदन करने के लिए 300 रुपये फीस लगेगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन

फील्ड इंजीनियर पदों लिए उम्मीदवारों का चयन एफटीई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। फील्ड सुपरवाइजर पद पर लिखित परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर चयन होगा। लिखित परीक्षा को 1 घंटे की होगी। 50 इसमें दो सेक्शन शामिल होंगे। 50 प्रश्न टेक्निकल विषय यानी बीई/बीटेक/डिप्लोमा सिलेबस से संबंधित पूछे जाएंगे। वहीं जनरल एप्टीट्यूड के 25 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। फील्ड इंजीनियर पद पर संबंधित क्षेत्र में 55% अंक के साथ बीई/बीटेक/ बीएससी की डिग्री  रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। फील्ड सुपरवाइजर पद पर संबंधित क्षेत्र में 55% अंक के साथ फुल टाइम डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं। उनके पास भी एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा 17 सितंबर 2025 तक अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

फील्ड इंजीनियर पर पर नियुक्ति के बाद हर महीने 30,000 वेतन मिलेगा 3% इंक्रीमेंट के साथ मिलेगा। अधिकतम मासिक वेतन 1,20,000 रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा डीए, एचआरए और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलने वाला है। फील्ड सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 23,000 रुपये प्रतिमा वेतन के साथ तीन प्रतिशत इंक्रीमेंट मिलेगा। वेतन अधिकतम 1,50,000 रुपये तक हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
PGCIL ने निकाली 1543 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन