
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (PGCIL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.powergrid.in/en/ पर जाकर 11 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अप्लाई करने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें वैकेंसी से संबंधित सारी जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 188 है। वैकेंसी को अलग-अलग चार क्षेत्रों में बांटा गया है। वेस्टर्न रीजन-2 में रिक्त पदों की संख्या कुल 94 है। नॉर्दर्न रीजन-1 में 93, साउथ रीजन-2 में 15 और वेस्टर्न रीजन-1 में 25 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई इलेक्ट्रिशियन इत्यादिअप्रेंटिस पदों पर होगी। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी।
डिप्लोमा/डिग्री इंजीनियरिंग अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को एनएटीएस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आईटीआई/एचआर/सीएसआर राजभाषा अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को एनपीएस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
कौन भर सकता है फॉर्म?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी से फुल टाइम रेगुलर डिग्री/डिप्लोमा या आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। पार्ट टाइम/कॉरेस्पोंडेंस/डिस्टेंस लर्निंग/ ऑनलाइन मोड में प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा या आईटीआई सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की तारीख 12 मार्च 2024 से लेकर 11 मार्च 2026 के बीच होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। आवेदन में दर्ज किए गए योग्यता के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। निर्धारित फॉर्मेट में उम्मीदवारों को मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। अधूरे और अपात्र आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इसकी जानकारी पंजीकृत ईमेल आईडी पर साझा की जाएगी।
इतना होगा वेतन
आईटीआई इलेक्ट्रिशियन ट्रेड अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 13,500 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल और सिविल) अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 15,000 रुपये स्टाइपेन्ड दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस, एचआर एग्जीक्यूटिव, सीएसआर एग्जीक्यूटिव और राजभाषा असिस्टेंट पद पर नियुक्ति के बाद 17,500 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा।

