
पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी, और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी पदों पर भर्ती (PGCIL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.powergrid.in/ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 660 है। जिसमें से पावर ग्रिड के लिए 630 और सीटीयूआईएल के लिए 30 पद खाली है। वैकेंसी को अलग-अलग जॉन और प्रोजेक्ट में बांटा गया है। फॉर्म भरने के लिए 300 रुपये शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को करना होगा। हालांकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा के लिए कट-ऑफ डेट 11 मई 2026 है। जबकि योग्यता के लिए कट-ऑफ डेट 15 जुलाई 2026 है।
योग्यता और आयु सीमा
- डिप्लोमा ट्रेनी पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय फुल टाइम रेगुलर डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। 70% अंक होना अनिवार्य है। बीटेक/बीई/एमई/एमटेक उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी।
- जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (HR) पद के लिए उम्मीदवारों के पास 3 वर्षीय फुल टाइम रेगुलर ग्रेजुएशन डिग्री बीबीए/बीबीएम/ बीएमएस या समकक्ष योग्यता 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एफ एंड ए) के लिए सीए इंटर/सीएमए इंटर की योग्यता होनी चाहिए।
- जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (सर्वे) पद के लिए उम्मीदवारों के पास सर्वे से संबंधित 2 वर्षीय आईटीआई की योग्यता होनी चाहिए।
- न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष, एससी-एसटी को 5 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा का वैटेज 100% होगा। इसमें कुल 170 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 120 प्रश्न टेक्निकल या प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित होंगे। जबकि 50 प्रश्न एप्टीट्यूड से संबंधित होंगे। बाकी स्किल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट दोनों ही क्वालीफाइंग नेचर का होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

