सरकारी नौकरी 2024: PLW ने निकाली 250 पदों पर भर्ती, 100 रुपये फीस, 6 नवंबर तक भरें फॉर्म, जान लें सबकुछ 

पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने 250 पदों पर भर्ती निकाली है। विभिन्न पदों के योग्य अलग-अलग है। उम्मीदवार 6 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
job

PLW Recruitment 2024: पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स, भारतीय रेलवे के एक प्रोडक्शन यूनिट ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 6 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 250 है। जिसमें से जनरल के लिए 125, ओबीसी के लिए 67, एसटी के लिए 19, एसटी के लिए 39 और एक्स-सर्विसमैन के लिए 8 पद रिजर्व हैं। इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक (डीजल), मैकेनिस्ट, फिटर और वेल्डर (G&E) पदों को भरा जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन? (PLW Vacancy Eligibility) 

वेल्डर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 8वीं पास होना अनिवार्य है। वेल्डर ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष है। अन्य पदों के लिए 12वीं पास होगा अनिवार्य है। आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) 

8वीं/12वीं/आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की सूची ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ईमेल आईडी के जरिए दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग के पहले साल 7000 रुपये स्टाइपेन्ड मिलेगा। दूसरे साल 7,700 रुपये और तीसरे साल 8050 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड प्राप्त होगा। \

ऐसे करें आवेदन (How to Apply for PLW Recruitment?)

उम्मीदवारों पीएलडब्ल्यू के ऑफिशियल वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews