Police Constable Vacancy: पुलिस कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 14 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

police constable recruitment

Police Constable Vacancy: पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस संवर्ग (District Police Cadre) और सशस्त्र पुलिस संवर्ग (Armed Police Cadre) में भर्ती निकली है। 29 फरवरी गुरुवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 1746 है। जिसमें से जिला पुलिस संवर्ग में 970 और सशस्त्र पुलिस संवर्ग में 776 पद रिक्त हैं। महिलाओं के लिए जिला पुलिस संवर्ग में 317 और सशस्त्र पुलिस संवर्ग में 253 पद खाली हैं।

14 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी। 4 अप्रैल 2024 रात 11:55 तक एप्लीकेशन पोर्टल खुला रहेगा। उम्मीदवारों की मदद करने के लिए हेल्प डेस्क भी हेल्प डेस्क भी गठित हो चुका है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य होगा। निर्धारित आयु 1 जनवरी 2024 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं पास होना जरूरी होगा। दसवीं पास एक्स सर्विसमैन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

कैंडीडेट्स का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। स्टेज वन यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में मल्टीपल चॉइस मल्टीप्ल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। नियुक्ति के 3 वर्षों तक न्यूनतम 19,900 रुपये प्रतिमा वेतन दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया के बारे में

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस और एग्जामिनेशन फीस को मिलाकर 1150 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस कैंडीडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये है। एस सर्विसमैन के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है। उम्मीदवार उम्मीदवार ऑनलाइन http://iur.Is/punjabpolicerecruitment 2024 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती पोर्टल पर दिए गए निर्देश को पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews