Police Recruitment 2022: यहां 17000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें आयु-पात्रता

Police Recruitment 2022

demo pic

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट।Police Recruitment 2022. तेलंगाना में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (Telangana State Level Police Recruitment Board TSLPRB) ने 17291 पदों पर भर्ती निकाली है। TS पुलिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया  आज सोमवार 2 मई को tslprb.in से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 20 मई है।

TSLPRB Police Recruitment 2022

कुल पद-17291

पदों का विवरण-

  • पुलिस विभाग – 15422
  • विशेष सुरक्षा बल विभाग – 402।
  • आपदा प्रतिक्रिया और अग्निशमन सेवा विभाग – 636।
  • जेल और सुधार सेवा विभाग – 154।
  • परिवहन विभाग – 63।
  • मद्य निषेध एवं आबकारी विभाग – 614

उम्र सीमा-SI पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष (सामान्य) होनी चाहिए।कांस्टेबल पद के लिए 18 से 22 वर्ष (सामान्य) होना चाहिए।SC/ST/OBC वर्ग के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
भूतपूर्व सैनिकों (सेना/नौसेना/वायु सेना/प्रादेशिक सेना में सेवारत) और NCC प्रशिक्षक के लिए
आयु में 3 वर्ष की छूट दी गई है।

योग्यता- उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई डिग्री होनी चाहिए। जो केंद्रीय अधिनियम, राज्य के अनंतिम अधिनियम, या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान द्वारा या उसके तहत स्थापित या निगमित हो या 1 जुलाई 2022 तक कोई अन्य समकक्ष योग्यता हो।

चयन प्रक्रिया- इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और फाइनल टेस्ट के अनुसार होगा।

आवेदन फीस

जनरल उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये आवेदन फीस है। बता दें, परीक्षा फीस का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करें।

महत्वपूर्ण तिथि-

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख: 02 मई 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख: 20 मई 2022

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट – tslprb.in पर जाएं।
  2. ऊपरी दाएं कोने पर, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
  4. आवश्यक विवरण भरें।आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews