सरकारी नौकरी: पुलिस कांस्टेबल के 4002 पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए गोल्डन चांस, 7 सितंबर तक करें आवेदन

पुलिस कांस्टेबल के 4 हजार पदों पर भर्ती निकली है। जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए है।
MP

Police Recruitment 2024: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। कुल 40002 पोस्ट खाली हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ऑनलाइन 7 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इस संबंध में JKSSB ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

योग्यता और आयु सीमा

पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल टेलीकम्यूनिकेशन और फोटोग्राफर के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के कैंडीडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार के पास जम्मू-कश्मीर का डॉमिसाइल होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं। प्रथम चरण लिखित परीक्षा है। इसमें वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर केवल इंग्लिश भाषा में उपलब्ध होगा। दूसरा चरण शारीरिक मानक परीक्षण और तीसरा चरण शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा है। अंक में मेडिकल वेरीफिकेशन होगा। नियुक्ति के बाद लेवल-2 के तहत 19,000 रुपए से लेकर 62,200 रुपए वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

  • जनरल/UR- 700 रुपए
  • एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस- 600

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉग इन करें। आवेदन पत्र को भरें।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews