सरकारी नौकरी 2024: सब-इंस्पेक्टर के 669 पदों पर निकली भर्ती, अधिसूचना जारी, 2 जनवरी तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल 

जम्मू और कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया जल्द जारी होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
police recruitmen 2024

Police Recruitment 2024: जम्मू और कश्मीर सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 669 है। आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। उम्मीदवार 2 जनवरी तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे।

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का डॉमिसाइल होना चाहिए। 1 जनवरी 2014 तक आवेदक की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाति है।

चयन प्रक्रिया (JKSSB SI Recruitment 2024) 

एसआई पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैन्डर्ड टेस्ट (पीएसटी), फिजिकल एन्ड्योरेन्स टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवार ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखनें की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क (Application Fees) 

आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स को 700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है। नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे भरें फॉर्म (Steps to Apply) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in  पर जाएं।
  • होमपेज पर “JK Police SI Recruitment” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और महत्वपूर्ण दस्तावजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews