Police Recruitment 2024 : 5900 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां, आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 6 मार्च तक कर सकते है अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

police constable recruitment

CG Police Recruitment 2024 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक हफ्ते और बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 6 मार्च तक 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।इससे पहले इस भर्ती की अंतिम तिथि 15 फरवरी थी, जो अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक इस भर्ती में शामिल नहीं सके, वे आधिकारिक वेबसाइट  cgpolice.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG Police Recruitment 2024 

कुल पद– 5967

पदों का नाम –

  • आरक्षक संवर्ग में जिला पुलिस बल के लिए 5967 पद।
  • सशस्त्र बल के लिए 133 पदों पर नियुक्तियां ।

आयु सीमा – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से को 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी।

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 5वीं / 8वीं / 10वीं / 12वीं डिग्री का होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आवेदन शुल्क – कैंडिडेट्स को 200 रुपये फीस देनी होगी। आरक्षित श्रेणी को 125 रुपये शुल्क देना है।

वेतनमान – इस सरकारी जॉब में सैलरी 19,500/- PM रहेगा।

चयन प्रक्रिया – इन पदों पर चयन कई राउंड की परीक्षा पास करने के बाद होगा. जैसे लिखित परीक्षा, इसे पास करने के बाद फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन ( Physical Test / Written Test / Document Verification ) भी देना होगा। प्रदर्शन के अनुसार छात्र एवं छात्राओं का चयन किया जायेगा।

परीक्षा पैटर्न –

  • छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी। इसमें 100 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक शामिल है।
  • यह परीक्षा 100 नंबर की होगी. लिखित परीक्षा भी 100 नंबर की होगी।इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता और अंकगणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • कांस्टेबल (ड्राइवर) और कांस्टेबल (ट्रेड) के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 1500 मीटर व महिलाओं को 800 मीटर मीटर दौड़ना होगा। यहां भी लिखित परीक्षा 100 नंबर की और 25 नंबर का ट्रेड टेस्ट होगा।

आवेदन कैसे करें

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews