POWERGRID Recruitment 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कई पदों के लिए निकाली वैकेंसी, सोमवार से शुरू होंगे आवेदन

POWERGRID Recruitment 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कई पदों के लिए निकाली वैकेंसी, सोमवार से शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने नोटिफिकेशन जारी कर विभिन्न मैनेजरियल पदों (Managerial Post) के लिए वैकेंसी निकाली है। जानकारी के मुताबिक, कुल मिलाकर 32 पदों के लिए आवेदन मांगे गए है। जो भी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहता है, वह पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया सोमवार यानि कि कल (27 जून 2022) से शुरू हो रही है, जो 19 जुलाई तक रहेगी।

इन पदों के लिए करें अप्लाई

इस भर्ती अभियान के दौरान डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट और मैनेजर के क्रमशः 17 और 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पात्रता मापदंड

उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी के हिसाब से पदों के लिए आवदेन कर सकते है।

ये भी पढ़े … आवारा पशुओं से है परेशान, फसल को नुकसान होने से बचाने के लिए सरकार दे रही इतना पैसा

चयन की प्रक्रिया

एक बार आवेदन आने के बाद आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर चयनित किया जाएगा।

इतना है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदकों को 500 रूपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews