पावरग्रिड ने निकाली 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन 

पावरग्रिड ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
POWERGRID Recruitment 2026

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (POWERGRID Recruitment) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.powergrid.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी से संबंधित नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। इसलिए इसे पढ़ने के बाद फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 270 है। वैकेंसी को अलग कैटेगरी और रिजन में विभाजित किया गया है। उम्मीदवारों को किसी एक रीजन या राज्य के लिए आवेदन की अनुमति है। नॉर्दर्न रीजन-1 फरीदाबाद में 35, नॉर्दर्न रीजन-2 जम्मू में 24, नॉर्दर्न रीजन-3 लखनऊ में 25, ईस्टर्न रीजन-1 पटना में 20, ईस्टर्न रीजन-2 कोलकाता में 21, नॉर्थ ईस्टर्न रीजन शिलांग में 26, वेस्टर्न रीजन-1 नागपुर में 27, वेस्टर्न रीजन-2 वडोदरा में 38, साउदर्न रीजन-1 सिकंदराबाद में 22 और साउदर्न रीजन-2 बेंगलुरु में 32 पद खाली हैं।

आईटीआई इलेक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के लिए 64, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के लिए 122, डिप्लोमा सिविल के लिए 35, ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल के लिए 34 और ग्रेजुएट सिविल के लिए 15 पद खाली हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आईटीआई अप्रेंटिस के लिए इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में फुल टाइम आईटीआई की योग्यता होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल और सिविल अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग की योग्यता होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया जानें 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिसे आईटीआई/ग्रेजुएशन/ डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। कोई भी विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। आईटीआई अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। डिग्री या डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

हर महीने मिलेगा इतना स्टाइपेन्ड 

  • आईटीआई इलेक्ट्रिशियन- 13,500 रुपये मंथली स्टाइपेंड
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस- 15,000 रुपये मंथली स्टाइपेन्ड
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 17,500 रुपये मंथली स्टाइपेन्ड

यहाँ देखें नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews