Teacher Recruitment 2025: 10,000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 8 नवंबर से आवेदन, यहां देखें डिटेल्स

असम प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने लोअर प्राइमरी स्कूल और अपर प्राइमरी स्कूलों में 10 हजार से ज्यादा भर्ती निकाली है। 8 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
government job 2026

ASSAM Teacher Recruitment 2025 : असम में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने लोअर प्राइमरी (एलपी) और अपर प्राइमरी (यूपी) स्कूलों में 10,673 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट बेसिस पर होगा।फिलहाल इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जल्द ही फुल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Assam DEE Recruitment 2025:

कुल पद: 10673

पदों का विवरण

योग्यता: 30 सितंबर 2025 तक सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संविदा या राज्य पूल में बतौर शिक्षक कार्यरत होना चाहिए और अपनी सेवा की कम से कम 3 वर्ष की अवधि पूरी कर ली हो।

आयु सीमा : जारी नहीं

चयन प्रक्रिया : मेरिट बेसिस पर

आवेदन शुल्क: कोई शुल्क

आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं (HSLC) एडमिट कार्ड, बारहवीं (HSSLC) मार्कशीट और सर्टिफिकेट, उच्च शिक्षा की मार्कशीटें, बी.एड. (विशेष शिक्षा) का सर्टिफिकेट (जो आरसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त हो), असम के स्थायी निवासी का प्रमाण पत्र, एटीईटी या सीटीईटी सर्टिफिकेट और मार्कशीट शामिल हैं।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र और भूतपूर्व सैनिकों को सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र जमा करना होगा. यदि उम्मीदवार के पास कार्य अनुभव है, तो उसका प्रमाण पत्र भी संलग्न किया जाना चाहिए।

सैलरी : ₹14000-70000/- तक प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

Teacher Vacancy : ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाएं।
  • यहां DEE Lower and Upper Primary Teacher Recruitment 2025 में जाकर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करें ।
  • वेबसाइट पर उसकी पंजीकृत संख्या के जरिए लॉगइन करें ।
  • मांगी गई जानकारी ध्यान से भर दें।
  • अब जरूरी फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
  • फॉर्म में एक बार सभी डिटेल्स भरने के बाद फाइनली उसे सब्मिट कर दें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews