Teacher Job 2025: प्राइमरी शिक्षकों के लिए 4100 पदों पर निकली है भर्ती, बिना परीक्षा चयन, सैलरी 50 हजार पार, जानें डिटेल्स

गुजरात जिला शिक्षा समिति ने प्राइमरी टीचर के 4100 पदों पर भर्ती निकाली है। सरकारी टीचर की नियुक्ति TET स्कोर के बेसिस पर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी।
Teacher Job 2025: प्राइमरी शिक्षकों के लिए 4100 पदों पर निकली है भर्ती, बिना परीक्षा चयन, सैलरी 50 हजार पार, जानें डिटेल्स

Primary Teacher Vacancy 2025: गुजरात में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। कच्छ जिला शिक्षा समिति ने वर्ष 2025 के लिए विद्या सहायक (शिक्षण सहायक) के 4100 पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां सरकारी माध्यम के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में की जाएंगी

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2025 दोपहर 3:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Gujarat Teacher Recruitment

कुल पद: 4100

पदों का विवरण

  • 2500 पद प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा 1 से 5) के लिए
  • 1600 पद उच्च प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा 6 से 8) के लिए निर्धारित ।

योग्यता: वर्ष 2023 या उससे पहले TET परीक्षा पास की हो। प्राथमिक शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास DElEd, BEd या PTC की डिग्री होनी चाहिए। उच्च प्राथमिक शिक्षक पद के लिए B.A. या BSc के साथ संबंधित विषय में BEd ।

चयन प्रक्रिया :चयन पूरी तरह से मेरिट आधारित होगा।चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से TET स्कोर और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) शामिल होगा। इस भर्ती का संचालन गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति की ओर से किया जाएगा।

सैलरी : पद के अनुसार 28,500 से 75,000 तक की मासिक सैलरी दी जाएगी।यह वेतनमान सरकारी मानकों के अनुसार तय किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले dpegujarat.in वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां होमपेज पर “कच्छ विद्या सहायक भर्ती 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक डिटेल, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews