NPCIL में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, अंतिम तारीख 5 जनवरी, जानें जरूरी डिटेल्स

government job 2026

NPCIL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सनहरा मौका है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 53

पदों का विवरण

NPCIL की तरफ से कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें एसटी/टीएम कैट – II के 31 पद, एसटी/टीएम कैट- I  के 17 पद, वैज्ञानिक सहायक – सी 1 पद और सहायक ग्रेड – I के 4 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

NPCIL की तरफ से जारी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं/ 12वीं और आईटीआई से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए।

आयु-पात्रता

NPCIL में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आयु सीमा की जरूरत है। वहीं उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया

NPCIL में विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदावारों को प्रारंभिक परीक्षा, एडवांस परीक्षा, साक्षात्कार और डाक्यूमेंट्स परीक्षण जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा।

आवेदन शुल्क

NPCIL में ग्रुप बी के पदों पर भर्ती के लिए अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी, पीएच, महिला और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट प्रदान की गई है। वहीं ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए छूट प्रदान की गई है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews