
Allahabad HC HJS Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की तरफ से हायर ज्युडीशियल सर्विस के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट apps.allahabadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।
कुल पद- 83
शैक्षणिक योग्यता
इलाहाबाद हाई कोर्ट में हायर ज्युडीशियल सर्विस के विभिन्न पदों पर रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।
आयु-पात्रता
न्यूनतम आयु
- 35 साल
अधिकतम आयु
- 45 साल
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित/ पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस- 1400 रुपए
- एससी और एसटी- 1200 रुपए
पीएच दिव्यांग
- अनारक्षित/ पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस- 750 रुपए
- एससी और एसटी- 500 रुपए
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्क्रीन पर दिख रहे UPHJS 2023 लिंक पर जाएं।
- उम्मीदवार अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी को भरें।
- मांगी गए दस्तावेजों को फिल करें।
- फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट करा लें।
