Sarkari Naukri: असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

govt Recruitment 2025

PRL Assistant & Junior Personal Assistant Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी में असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.prl.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 31 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 16

पदों का विवरण

फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी में असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के कुल 16 खाली पदों को भरने के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें असिस्टेंट के कुल 10 पद और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के कुल 6 पद शामिल हैं।

शैक्षिणक योग्यता

असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु-पात्रता

  • न्यूनतम आयु- 18 साल
  • अधिकतम आयु- 28 साल

आवेदन शुल्क

फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews