HURL Recruitment 2024: मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

HURL में मैनेजर समेत कुल 80 पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
AIIMS jobs 2026

HURL Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) की तरफ से मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार hurl.net.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 20 मई 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 80

पदों का विवरण

HURL में कुल 80 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिसमें ये पद शामिल हैं-

  • मैनेजर- 20 पद
  • इंजीनियर- 34 पद
  • ऑफिसर- 17 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर- 7 पद
  • चीफ मैनेजर- 2 पद

शैक्षणिक योग्यता

HURL में मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें। वहीं इन पदों पर आयु-पात्रता भी अलग-अलग पदों के लिए अलग निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड में मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार एक आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर जरूर चेक कर लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews